पांच घायल जिला अस्पताल रेफर सिगरा मऊ थाना क्षेत्र के करनपुर का मामला

*पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट*

 

*पांच घायल जिला अस्पताल रेफर सिगरा मऊ थाना क्षेत्र के करनपुर का मामला*

*************************

 

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिगरामऊ ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

प्रथम पक्ष के सुशीला, परमशीला, अशोक तथा राजेंद्र चौहान निवासी करनपुर, थाना सिगरामऊ घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

 

वहीं दूसरे पक्ष के राहुल, शालू, सुजीत एवं वीरेंद्र सिंह निवासी करनपुर को भी चोटें आई हैं। इनमें शालू सिंह की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

 

थाना प्रभारी सिगरामऊ अखिलेश मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों से लिखित तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई एवं जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *