*सुल्तानपुर चांदा करोड़ों की लागत से बन रहे गुदरा घाट पुल के टाई बीम में दरार, जांच के बाद सुधार का दावा*

*सुल्तानपुर चांदा करोड़ों की लागत से बन रहे गुदरा घाट पुल के टाई बीम में दरार, जांच के बाद सुधार का दावा*

*कारीगर चंद्रभान यादव द्वारा बताया गया फ्रस्ट्रेशन के दौरान जैक स्लिप हो जाने के कारण बीम में आई दरार*

अनिल मिश्र

सुल्तानपुर। जनपद के चांदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोमती नदी पर गुदरा घाट में निर्माणाधीन पुल के टाई बीम में दरार आने का मामला सामने आया है। पुल निर्माण से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई। जानकारी के अनुसार, गुदरा घाट पर बनने वाले इस पुल को वर्ष 2019 में शासन से स्वीकृति मिली थी। लगभग 21 करोड़ 46 लाख 36 हजार रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2020 से चल रहा है और इसे वर्ष 2026 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में पुल के एक टाई बीम में दरार दिखाई देने के बाद पत्रकारों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी के बीच तीन टाई बीम बने थे।, जिनमें से दो सामान्य स्थिति में थे, जबकि एक बीम में स्पष्ट रूप से दरार दिखाई दी। दरार के कारण संबंधित टाई बीम का एक हिस्सा ऊपर की ओर उठा हुआ नजर आया। मौके पर मौजूद कारीगर चंद्रभान यादव ने बताया कि फ्रस्ट्रेशन (तनाव परीक्षण/निर्माण प्रक्रिया) के दौरान जैक स्लिप हो जाने से टाई बीम में दरार आ गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच गई है और तकनीकी परीक्षण के बाद आवश्यक सुधार कार्य कराया जा रहा है। फिलहाल निर्माण एजेंसी की ओर से दावा किया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त बीम को तकनीकी मानकों के अनुरूप ठीक कर लिया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों की मांग है कि पुल निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *