अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

*अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश*

********************

*अरुण जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर/ केराकत तहसील क्षेत्र के कुसरना बकुलिया गांव में अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 15 अप्रैल की रात की बताई जा रही है, जिसका खुलासा गुरुवार सुबह हुआ।

 

ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिमा की आंख के ऊपरी हिस्से को नुकसान पहुंचाया गया है। हैरानी की बात यह है कि प्रतिमा स्थल के ठीक सामने पुलिस चौकी मौजूद है, इसके बावजूद असामाजिक तत्व वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।

 

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप केराकत-खुज्जी मोड़ मार्ग पर करीब एक घंटे तक चक्काजाम किया, जिससे लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित रहा।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि जनपद में अंबेडकर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

 

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *