*स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन पर संभाग पूर्वी उत्तर अंचल मछली शहर द्वारा बदलापुर के भंगड़ दास शिशु शिक्षा मंदिर में मनाया गया युवा चेतना दिवस*

*स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन पर संभाग पूर्वी उत्तर अंचल मछली शहर द्वारा बदलापुर के भंगड़ दास शिशु शिक्षा मंदिर में मनाया गया युवा चेतना दिवस*

शिवपूजन मिश्रा

*संवाददाता तीखी आवाज 24.in बदलापुर*

स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन पर सम्भाग पूर्वी उत्तर अंचल मछली शहर युवा चेतना दिवस भंगड़ दास शिशू शिक्षा मन्दिर बदलापुर में मनाया गया। जिसमें अंचल अध्यक्ष आदरणीय श्री रामकृष्ण उपाध्याय जी श्री प्रधानाचार्य आदरणीय श्री सुरेन्द्र विक्रम जी केन्द्रीय खेल प्रमुख आदरणीय श्री राधवेंद्र शैनी जी समस्त कार्यकर्ता और आचार्य व समिति के द्वारा कार्यक्रम मनाया गया श्री राधवेंद्र शैनी जी ने कहा यह एंकल अभियान स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलकर आज देश के एक लाख से अधिक गांवों मे एकल विद्यालय चल रहा है। अंचल अध्यक्ष जी ने कहा ऐसे महापुरुष के हम सभी लोग आभारी हैं, जिन्होंने ने कम समय में दुनिया भर में अपना परचम लहराया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1985 में भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया है ,युवाओं को जीवन में सफलता के लिए आत्मविश्वास ,शारीरिक क्षमता, मानसिक एकाग्रता तथा दूसरों के प्रति सेवा की भावना रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *