*प्रतापगढ़: रेल हादसे में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम*

*प्रतापगढ़: रेल हादसे में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नीमा गोपालपुर हॉल्ट के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान इंद्र कुमार (32) पुत्र किशोरी लाल, निवासी ग्राम नीमा के रूप में हुई। ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव और उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल की। मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि इंद्र कुमार लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। रविवार रात करीब 12 बजे वह घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिलने की सूचना मिली। इंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों—दीक्षा (12), अंश (10) तथा दिव्या (5)—को छोड़ गए हैं। उनकी माता नरमा देवी ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के बावजूद वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। *थाना आसपुर देवसरा एस‌ओ राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि रेलवे व परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।* खबर लिखे जाने तक इब्राहिमपुर घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!