प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ आसपुर देसरा थाना क्षेत्र के देवरखा गाँव में महिला की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपित पति को पुलिस ने दबोच लिया है। क्षेत्र के ही घरहिया गाँव निवासी युवक की पुत्री का विवाह आसपुर देवसरा क्षेत्र के देवरखा गाँव निवासी राजभवन गौतम उर्फ तुलसी पुत्र फागू गौतम के साथ हुआ था। आरोप था कि विवाह के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाता था। प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर विवाहिता मानसिक रूप से परेशान थी। इसी प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर उसने 14 म‌ई को घर के छत के गाटर से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित पति राजभवन गौतम को पट्टी ढकवा फ्लाईओवर ग्राम देवरखा के पास से दबोचा है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *