सिगरामऊ और जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला

*सिगरामऊ और जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला*

*कुल 83 मरीजों का उपचार, लू का प्रकोप बढ़ने से मरीज कम संख्या में पहुंचे, बीपी शुगर के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह*

**************************संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

जिले के सिगरामऊ एवं जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जहां कुल 83 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं।

 

सिगरामऊ स्वास्थ्य केंद्र पर 77 मरीजों का इलाज किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा की देखरेख में वृद्धों और बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया गया। महिला चिकित्सकों पूजा त्रिपाठी और श्रुति पांडे ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। मरीजों को ओआरएस पैकेट अलग से उपलब्ध कराया गया।

 

वहीं जमऊपट्टी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सुशील कुमार यादव और डॉ. दिनेश यादव एनम मीरा यादव की टीम ने 6मरीजों की ओपीडी कर दवाइयां दी उन्होंने बताया कि लू चल रही है जिसकी वजह से कम मरीज पहुंचे।

 

चिकित्सकों ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को पर्याप्त पानी पीने, स्वच्छता बनाए रखने तथा बासी और तले-भुने भोजन से बचने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण डायरिया, पेट संक्रमण, हीट स्ट्रोक और वायरल बुखार के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। डॉक्टर ने बीपी व शुगर के मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *