कच्चा मकान ढहने से मां-बेटी की मौत, मलबे में दबकर गई जान

*कच्चा मकान ढहने से मां-बेटी की मौत, मलबे में दबकर गई जान*

*******************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के सहावै गांव में बुधवार दोपहर करीब एक बजे दर्दनाक हादसा हो गया। कच्चा मकान अचानक ढह जाने से मलबे में दबकर मां और 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, सहावै गांव निवासी ज्ञानती देवी (40) अपनी बेटी अंबिका (12) के साथ कच्चे मकान में बैठी थीं। इसी दौरान मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते दोनों मलबे के नीचे दब गईं।

 

मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर मां-बेटी को बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों में शोक का माहौल रहा। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!