*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा पड़ोसियों द्वारा दरवाजा खोल कर आबादी की जमीन पर जबरन किया जा रहा कब्जा*
*पीड़ित ने थाना आसपुर देवसरा में लगाई न्याय की गुहार*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत ढकवा वार्ड नंबर 13 के निवासी भगवानदीन हरिजन पुत्र दुक्खू हरिजन का कहना है। हम लोगों की आबादी व खेत की जमीन का बटवारा कई वर्ष पहले आपसी सहमति से हो चुका है। सब अपनी अपनी जमीन पर काबिज दाखिल भी हैं। और अपने सरहद पर मकान का निर्माण भी कर लिए है । पड़ोसियों द्वारा अपने घर को तोड़कर दरवाजा हमारी जमीन की तरफ जबरन लगाया जा रहा है।
जबकि बंटवारे का मुकदमा भी उपजिलाधिकारी पट्टी के यहां विचाराधीन है। और उस पर स्थगन आदेश भी है। इसके बावजूद पड़ोसियों द्वारा जबरन कब्जा करने की नीयत से बार-बार प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में दो बार थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। ढकवा चौकी प्रभारी मौके पर आए भी थे। और रोक कर गए भी थे। कई बार 112 भी आ चुकी है। फिर भी पड़ोसियों द्वारा जबरन कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। और विरोध करने पर मारने पीटने की धमकी दी जा रही है। आज इस संबंध में पुनः थाना आसपुर देवसरा में प्रार्थना पत्र दिया गया । थाना प्रभारी से बात की गई उन्होंने बताया दोनों पक्षों को बुलाया गया था। आपसी सहमति से दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। जब तक वाद का निस्तारण नहीं हो जाएगा तब तक कोई नया निर्माण नहीं होगा है।
