*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत संग्रामगंज गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मां बेटे पर जानलेवा हमला* 

*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत संग्रामगंज गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मां बेटे पर जानलेवा हमला* 

*महिला की हालत नाजुक जौनपुर में भर्ती पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के संग्रामगंज गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मेवा रजक व दुख राम रजक के परिवार के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि मेवा रजक के दो बेटे मनीष अनीश व मनीष का एक बेटा निलेश रजक तीनों मिलकर मेवाराम रजक की पत्नी राम रती पर कुल्हाड़ी लेकर हमलावर हो गए बीच बचाव को पहुंचे रामरति के बेटे पंकज को भी मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल राम रती को जौनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में रामरति के बेटे विनोद रजक ने शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे थाने पर आरोपियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है । पुलिस आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *