वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ
वृक्षों की हो रही अन्धाधुन्ध कटाई से पर्यावरण सन्तुलन बिगड़ता जा रहा है, दिन प्रतिदिन बढता हुआ तापमान मानव जीवन के साथ साथ पशुपक्षियों के अस्तित्व के लिए भी चुनौती प्रस्तुत कर रहा है, जिसका निदान मात्र वृक्षारोपण से ही सम्भव है। वर्ल्ड आँफ गिनीज बुक मे दर्ज श्री सर्वेश्वरी समूह वृक्षारोपण के कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर सम्पादित करता है। अपने बच्चो के जन्मदिन, एंव बुजुर्गो के नाम पर वृक्षारोपण करे, कार्यक्रम को गति देने के उद्देश्य से श्री सर्वॅश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ के तत्वावधान मे (वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ)कार्य क्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के तैल चित्र पर माल्यार्पण, आरती पूजन के साथ किया गया
विद्यालय के बच्चो द्वारा ‘सांसे हो रही है कम, आओ पेड लगाये हम, के माध्यम से जनमानस को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक रहने का आवाहन किया गया। (विश्व ताप मिट जाये होय हर जन मन गद गद, धरती पर त्रिदेव है नीम पीपल और वरगद)का संदेश देते हुए आश्रम परिसर मे आम का पौधा रोपकर वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आगाज किया गया। 
उल्लेखनीय है कि शाखा आश्रम विगत कई वर्षो से क्षेत्र मे त्रिवेणी रोपण का अभियान चला रहा है, जिसमे नीम पीपल और वरगद के पौधे को एक साथ त्रिकोणात्मक आकार मे लगाया जाता है, जो बडा होकर त्रिवेणी का रूप धारण कर आक्सीजन लेबल के साथ साथ बढते हुए तापमान को भी सन्तुलित बनाये रखने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है
