*प्रतापगढ़ पट्टी तहसील में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*

*प्रतापगढ़ पट्टी तहसील में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*

*जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने की जनसुनवाई*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ पट्टी तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसुनवाई की। अधिकारी दोपहर 12:30 बजे तहसील पहुंचे। उन्होंने लगभग एक घंटे तक शिकायतें सुनीं और दोपहर 1:30 बजे जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। अधिकारियों के पहुंचने से पहले तहसील में फरियादियों की संख्या कम थी, लेकिन उनके आते ही कतार लग गई। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 182 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व से संबंधित 88, पुलिस से 28, विकास से 26, समाज कल्याण से 5, शिक्षा से 3, स्वास्थ्य से 2 और अन्य 30 प्रार्थना पत्र शामिल थे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *