*सूदखोरों से तंग आकर, युवक ने किया सुसाईड*
प्रेम शर्मा
जौनपुर जिले के बक्सा थाना अंतर्गत हकारीपुर गांव से दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। गरीबी की मार झेल रहे अजीत कुमार गौतम (30 बर्ष)के ऊपर और अधिक दबाव तब पड़ गया जब उसकी बिटिया की शादी तय हो गई। पत्नी नगीना ने बताया
कि उसी गांव के रहने वाले डॉक्टर सुभाष से पति ने दस हजार, चालीस हजार और एक लाख रुपया तीन बार में लिया था। पैसा न दे पाने के कारण दस प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करने को लेकर दबाव बनने लगा।
बृहस्पतिवार की रात में उसने नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस वारदात से परिजन में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर बक्सा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
