जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद जौनपुर में प्रारंभ हुआ एफ.एल.एन. का प्रशिक्षण 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद जौनपुर में प्रारंभ हुआ एफ.एल.एन. का प्रशिक्षण

आज से 5 दिवसीय नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम, उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया । आज प्रशिक्षण का पहला दिन था जिसमें जनपद के 106 ए.आर.पी/के.आर.पी ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया । संदर्भदाता डायट प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार तथा अमित कुमार एस.आर.जी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह तथा श्री अजय कुमार मौर्य द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया l प्रशिक्षण में संदर्भदाता द्वारा बताया गया कि कक्षा 1व 2 में अब एन.सी.ई.आर.टी की पुस्तक का संचालन किया जाएगा तथा कक्षा 3,4,5 में एस सी आर टी की पाठ्य पुस्तक का संचालन होगा, प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि सप्ताह के 6 दिन का कार्य विभाजन किस प्रकार होगा । इसी प्रकार से 6 दिन के कितने कालांश होंगे और प्रत्येक कालांश में क्या-क्या गतिविधियां की जाएगी ।संदर्शिका के प्रयोग से बच्चों का ज्यादा से ज्यादा उपलब्धि स्तर बढ़ेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!