जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, 1युवक घायल; तीन नामजद के खिलाफ तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी

*जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, 1युवक घायल; तीन नामजद के खिलाफ तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ। थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें वंशराज पुत्र मोतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिगरामऊ लाया गया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. अभिषेक प्रजापति ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे एवं बेहतर जांच के लिए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।

 

घायल वंशराज ने थाना सिगरामऊ में दी गई लिखित तहरीर में प्रदीप गौतम पुत्र बिंदु, बिंदु पुत्र पब्बर तथा अंकित पुत्र बिंदु गौतम पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

 

सिगरामऊ प्रभारी अखिलेश मौर्या ने बताया किपीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध तहरीर प्राप्त हुई है घायल का मेडिकल मुआना कराया जा रहा है तहरीर के आधार पर आवश्यक जांच पड़ताल कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!