*मिशन शक्ति अभियान के तहत मनचले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ (जौनपुर)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिंगरामऊ थाना पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्रवाई करते हुए एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सै. हुसैन मुन्तजर के नेतृत्व में को सिगरामऊ पुलिस टीम द्वारा राजा हरपाल सिंह कॉलेज के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कॉलेज के सामने से एक युवक को गिरफ्तार किया, जो आने-जाने वाली छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां कर रहा था तथा अश्लील गाने गा रहा था। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसे मौके से पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवम गौतम उर्फ अभिषेक कुमार पुत्र पंचमराम निवासी ग्राम अल्देमऊ थाना कादीपुर, जनपद सुल्तानपुर (उम्र लगभग 23 वर्ष) बताया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना सिंगरामऊ में मु0अ0सं0 39/26 धारा 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक चमन सिंह, कांस्टेबल रजत पाण्डेय तथा कांस्टेबल सतीश कसौधन।
