*समाजसेवी अखिलेश मिश्रा की पूज्य माता का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर*

*समाजसेवी अखिलेश मिश्रा की पूज्य माता का निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर*

 

*श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता, मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार*

*************************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर। सिंगरामऊ क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा की पूज्य माताजी निवासी ग्राम तुलापुर के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन का समाचार मिलते ही शुभचिंतकों, ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत सदस्य शिव प्रताप सिंह उर्फ नाटे सिंह सहित, उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु तांता लग गया।

 

बताया जाता है कि स्वर्गीय माताजी अत्यंत साध्वी, सरल स्वभाव एवं धर्मनिष्ठ महिला थीं। उनका जीवन सदैव सेवा, संस्कार और धार्मिक आस्था के लिए समर्पित रहा। क्षेत्र में उनकी छवि एक दयालु एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला के रूप में जानी जाती थी।

 

उनकी स्मृति एवं लोकहित के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा द्वारा गोला दईत बाबा स्थित श्मशान घाट का निर्माण कराया गया। साथ ही डंडारी ग्राम पंचायत स्थित द्वारिका जूनियर हाई स्कूल के समीप पशु-पक्षियों के पानी पीने हेतु जलाशय का भी निर्माण कराया गया, जिसकी क्षेत्र में व्यापक सराहना होती रही है।

 

बीती रात उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के पावन मणिकर्णिका घाट पर पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में उनके बड़े पुत्र एयरफोर्स से सेवानिवृत्त राजेश मिश्रा, बैंक से रिटायर्ड राकेश मिश्रा, छोटे पुत्र इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा, भतीजे एवं ग्राम प्रधान दिनेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सगे-संबंधी, ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

 

अंतिम संस्कार के दौरान वातावरण गमगीन हो उठा और उपस्थित लोगों तथा उनके पौत्र राजू, रोहित, अमन, अंकुर, पप्पू उपाध्याय,राजन, रमन, राजवंत ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि उनका निधन समाज एवं परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!