गौरी शंकर धाम के सुंदरीकरण हेतु विधायक ने किया भूमि पूजन

*गौरी शंकर धाम के सुंदरीकरण हेतु विधायक ने किया भूमि पूजन*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ। क्षेत्र के पौराणिक गौरी शंकर धाम मंदिर के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा स्वीकृत सत्संग भवन निर्माण कार्य का रविवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

कार्यक्रम में आचार्य पंकज मिश्रा द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया, जिसके पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। मंदिर परिसर के विकास की इस पहल से क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखा गया और उन्होंने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान कुंवर मृगेंद्र सिंह (शिव बाबा), वरुण सिंह, पंकज सिंह, जय सिंह, अजय सिंह (प्रधान), धर्मेंद्र सिंह (प्रधान), वीर बहादुर, विनोद मिश्रा, रामगुण मिश्र, राकेश तिवारी, संजय सिंह (प्रधान) सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *