प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित,

 

निपुण भारत व उपस्थिति पर जोर।

मंगेश कन्नौजिया

सिकरारा, जौनपुर।

जिलाधिकारी जौनपुर के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में भव्य अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास, नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अजीत कुमार सिंह ने शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के लक्ष्य समय से पूरे करने और अभिभावकों को बच्चों की घर पर दैनिक पढ़ाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

लाजीपार ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव ने बच्चों की शत-प्रतिशत नियमित उपस्थिति की अपील की।

वहीं एसएमसी अध्यक्ष श्री प्रकाश राय एवं उपाध्यक्ष फूल कुमारी शुक्ला ने विद्यालय विकास और एमडीएम की गुणवत्ता की निगरानी पर अपने विचार रखे।

 

बैठक में अभिभावकों को जोड़ने और प्रेरित करने में ‘एक्शन संस्था’ के प्रतिनिधि महाजन अली जी एवं बंसीलाल जी का सराहनीय योगदान रहा। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ छात्रों का प्रगति कार्ड साझा किया।

अंत में प्रधानाध्यापक संयुक्ता सिंह ने सभी अतिथियों, संस्था सदस्यों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रीनू देवी शुभम पाल , सुषमा यादव, राजकुमारी देवी,चिंता देवी,सितारा ,संगीता देवी इत्यादि लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!