उमरछा के मृत्युंजय महादेव धाम में श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण कथा का आयोजन

उमरछा के मृत्युंजय महादेव धाम में श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण कथा का आयोजन

जौनपुर। बक्शा विकासखंड के उमरछा स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में किया जा रहा है। कार्यक्रम में कथा व्यास पं. रघुध्रेय जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीरामचरितमानस की कथा का रसपान कराया जा रहा है।

कथा के दौरान मंच पर रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भजन एवं रामनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मंच पर भगवान श्रीराम की सुंदर झांकी एवं रामचरितमानस का पूजन भी आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण के साथ भगवान श्रीराम और भोलेनाथ के जयकारे लगाए।

मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में इससे पहले भी सुंदरकांड, श्रीमद्भागवत कथा और अन्य धार्मिक आयोजनों का आयोजन होता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!