बहरीपुर बाजार में 5 से 12 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ

*बहरीपुर बाजार में 5 से 12 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ*
********************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
जौनपुर जनपद के सिगरामऊ क्षेत्र के बहरीपुर बाजार स्थित माँ शीतला मंदिर परिसर में 5 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों को इसमें सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों के अनुसार, कथा का समय प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगा तथा आवश्यकता अनुसार कार्यक्रम आगे भी संचालित किया जाएगा। कथा का शुभारंभ 5 अप्रैल (रविवार) को प्रातः 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।

कथा का वाचन श्रीमद् भागवत कथा मर्मज्ञ डॉ. आनंद दास जी महाराज द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में बाबा माधव दास महाराज जी एवं महंत शिव प्रसाद जी महाराज अनी अखाड़ा अयोध्या धाम का सानिध्य प्राप्त होगा।

कार्यक्रम की पूर्णाहुति 12 अप्रैल (रविवार) को प्रातः 10 बजे हवन, पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी। इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती चंद्रावती देवी एवं प्रेमचंद जायसवाल (बहरीपुर, जौनपुर) हैं।

आयोजन के निवेदक सूरज, धीरज एवं नीरज ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर कथा रसपान की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *