*बूथ ही जीत की सबसे बड़ी ताकत, संगठन विस्तार के साथ चुनावी तैयारी का बिगुल*

*बूथ ही जीत की सबसे बड़ी ताकत, संगठन विस्तार के साथ चुनावी तैयारी का बिगुल*

*सुलतानपुर में निषाद पार्टी का विशाल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन, 2000 से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी*

दधीच विश्वकर्मा

सुलतानपुर। निषाद इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) द्वारा मंगलवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में विशाल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी

पदाधिकारी,कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभागार के भीतर और बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते परिसर को फोल्डिंग कुर्सियों से व्यवस्थित ढंग से सजाया गया था। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं सेवार्थम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मलेन संपन्न हुआ। बूथ सम्मेलन में अधिक से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे। डॉ आशीष तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद का 51 किलो की भव्य माला पहनाकर तथा भगवान श्रीराम एवं निषादराज की प्रतिमा भेंट कर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि निषाद पार्टी और सेवार्थम

फाउंडेशन हमेशा गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित और असहाय लोगों के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी जरूरतमंद को इलाज के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। फाउंडेशन के माध्यम से अब तक सैकड़ो से अधिक गरीब परिवारों की विभिन्न प्रकार से सहायता, गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग, अग्निकांड पीड़ित परिवारों की मदद तथा लिंटर हादसे से प्रभावित परिवारों को आवास उपलब्ध कराने जैसे अनेक सामाजिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी सेवा का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।मुख्य अतिथि एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के दबे-कुचले, पीड़ित और वंचित वर्गों की सेवा करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।सम्मेलन के दौरान पार्टी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तेज करने और पार्टी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का समापन संगठन विस्तार, सामाजिक सेवा और आगामी चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष राजेश निषाद रमेश निषाद प्रदेश सचिव रामलाल निषाद जगदीश निषाद चंद्रभान निषाद नेहा निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी ओम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!