रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन एवं मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ एवं राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान समारोह

रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन एवं मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ एवं राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान समारोह

का आयोजन अयोध्या की धरती पर संपन्न हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश के 75 जिला से एवं देश के 25 राज्यों से पधारे रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया इस समारोह के मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अंजू सिंह सिंगरामऊ संजू सिंह सहजनवा गोरखपुर की नगर पालिका अध्यक्ष एवं गोरखपुर से किन्नर समाज से मधु जी रही इस अवसर पर डॉक्टर अंजु सिंह ने भी सभी का मनोबल बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर में रक्तदान किया समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य 5000 से अधिक टीवी मरीजों के उपचार में मदद हजारों मरीजों को पोषाहार वितरण हजारों की संख्या में रक्तदान एवं महिलाओं को किशोरियों को विभिन्न रोजगार पूर्ण प्रशिक्षण के माध्यम से स्वावलंबी बनाने एवं जनहित के कार्यों में लगातार लगे रहना इत्यादि के कारण अशोक ध्यानचंद जी के हाथ से राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित की गई डॉ अंजू सिंह ने कहा की रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री आकाश गुप्ता जी श्री राजेश चौबे जी एवं पूरी टीम का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूं उनके कठिन प्रयासों से पूरा देश एक छत के नीच रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए एकत्र हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!