*प्रतापगढ़/ पट्टी बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा, 2 युवक की मौत 1 घायल, टूर्नामेंट देखकर लौट रहे थे घर*

*प्रतापगढ़/ पट्टी बोलेरो ने बाइक सवार को रौंदा, 2 युवक की मौत 1 घायल, टूर्नामेंट देखकर लौट रहे थे घर*


प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र में बोलेरो ने बाइक सवार को रौद दिया। बाइक सवार दो युवक की मौके पर मौत हो गई। तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल है। रामपुर गांव में टूर्नामेंट देखकर दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में सोनू मिल गया। वह उन्हीं की बाइक से अपने घर जा रहा था।प्रतापगढ़ पट्टी थाना क्षेत्र के बरहूपुर नहर पुल पर बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दो की मौत हो गई। वहीं तीसरा साथी घायल हो गया। बरहूपुर गांव निवासी उमेश कुमार मनोज कुमार और सोनू रविवार की शाम 7 बजे एक बाइक पर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान शारदा सहायक खंड 36 नहर के बरहूपुर पुल पर उनकी बाइक में बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। जिससे मनोज नहर के पानी में चला गया। वहीं सोनू की सड़क पर गिरने से गंभीर चोटे लगी। जबकि उमेश को भी चोट आई है। उमेश और सोनू को एम्बुलेंस से सीएससी पट्टी लाया गया मनोज को मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद नहर से बाहर निकाला। बाइक से लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां पर इलाज कर रहे चिकित्सक ने मनोज और सोनू को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज घायल तीसरे साथी को अस्पताल में भर्ती कराया।मनोज राजगीर का काम करता था। उसके साथ उमेश भी मजदूर का काम करता था। दोनों बेला रामपुर गांव में टूर्नामेंट देखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में सोनू मिल गया। वह भी उन्हीं की बाइक से अपने घर जा रहा था। जब दुर्घटना का शिकार हो गया। सोनू बरहूपुर स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में चपरासी का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *