*बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति ने शुरू किया, सिलाई ब्यूटी पार्लर कोर्स*
शिवपूजन मिश्रा
जौनपुर में अगर आप बेरोजगार हैं और बेहतर जीवन की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह एक सुनहरा अवसर है| बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति, जौनपुर की ओर से युवतियों और महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रशिक्षण कोर्स पूरी तरह निःशुल्क कराया जा रहा है| इस प्रशिक्षण के माध्यम से न केवल हुनर सिखाया जाएगा, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का रास्ता भी खुलेगा|
समिति की प्रदेश प्रभारी गुड़िया शर्मा ने बताया कि आज के समय में सौंदर्य से जुड़ा कार्य एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें कम लागत में अच्छी कमाई की जा सकती है|प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागी स्वयं का ब्यूटी पार्लर सिलाई खोल सकती है|
या किसी प्रतिष्ठित सैलून में काम कर नियमित आय अर्जित कर सकती हैं|गुड़िया शर्मा ने कहा कि समाज में बड़ी संख्या में ऐसे युवक-युवतियां हैं, जो पढ़े-लिखे होने के बावजूद रोजगार नहीं पा रहे हैं|ऐसे में कौशल आधारित प्रशिक्षण ही उन्हें आत्मनिर्भर बना सकता है|इसी सोच के तहत बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति द्वारा यह पहल की गई है, ताकि बेरोजगारों को रोजगार के योग्य बनाया जा सके|
इस अवसर पर चंद्रावती निगम मोनिका गौतम रेणु भारती शशि तिवारी नेहा सत्या मौर्या समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिती रही|
