*प्रतापगढ़/थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत नहर में उतराता मिला महिला का शव*

*प्रतापगढ़/थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत नहर में उतराता मिला महिला का शव*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा इलाके से गुजरी नहर में मंगलवार सुबह ग्राम सभा धरौली गांव के पास महिला का शव मिला। पानी में शव उतराने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसका सिर नहीं दिख रहा था। ऐसे में लोगों ने अनुमान लगाया कि महिला का सिर काटकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंका गया है। पुलिस ने शव बाहर निकाला तो उसका सिर भी दिख गया। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि महिला का शव करीब 15 दिन पुराना लग रहा है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान के इंतजार में 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *