श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा

*श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा*

*ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का किया भव्य स्वागत*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

सिंगरामऊ।

क्षेत्र के लच्छी पट्टी गांव में मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का नेतृत्व श्रीमद् भागवत कथा वाचक आचार्य सत्यव्रत शुक्ला (राम जी महाराज) ने किया।

 

कलश यात्रा में मुख्य यजमान कृपा शंकर दुबे श्रीमद् भागवत महापुराण को सिर पर धारण कर आगे-आगे चल रहे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व किशोरियां कलश पूजन के पश्चात सिर पर कलश रखकर कथा स्थल से क्षेत्र के विभिन्न देवस्थानों पर पूजन-अर्चन करते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंचीं, जहां कलश यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

 

कलश यात्रा के समापन के पश्चात सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आचार्य सत्यव्रत शुक्ला ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और समाज धर्म का संदेश देती है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने दिव्य देह का तेज इसी महापुराण में प्रवेश कराया है, जिसे श्रवण मात्र से ही समस्त कष्टों से मुक्ति मिलती है।

 

कार्यक्रम में दयाशंकर दुबे, पन्नालाल दुबे, ज्ञानी शंकर, उपेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, योगेश कुमार, आलोक, मुकेश, दीपक, विपुल, अनंत, रुद्रा, अथर्व, शिवाय, वेदांश, अनवीस सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *