*प्रतापगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर गिरफ्तार, ₹2.25 लाख का माल बरामद*

*प्रतापगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 7 शातिर गिरफ्तार, ₹2.25 लाख का माल बरामद*

*थाना अध्यक्ष नवाबगंज संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में व स्पेशल टीम के द्वारा चोरी की घटना का किया गया खुलासा*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही चोरियों के बीच नवाबगंज पुलिस ने टायनी शाखा चोरी का सफल अनावरण किया है। इस कार्रवाई में एक संगठित चोरी गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से लाखों रुपये का सामान बरामद हुआ है। यह मामला 27 जनवरी की रात का है,

जब वादी ने दुकान बंद की थी। अगली सुबह दुकान का शटर टूटा मिला। चोर इन्वर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरा और गुल्लक में रखी नकदी चुरा ले गए थे। इस संबंध में नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।विवेचनात्मक प्रयासों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इन्हें गोलहन का पुरवा नहर पटरी और कुशुवापुर-जनवामऊ रोड स्थित पुराने स्कूल के खंडहर के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 11 बैटरी, 6 इन्वर्टर, 1 स्टेबलाइजर (अनुमानित मूल्य लगभग ₹2.25 लाख), घटना में प्रयुक्त अल्टो कार और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं।पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे रात के समय अल्टो कार से निकलकर दुकानों के शटर और ताले तोड़ते थे। उन्होंने प्रतापगढ़ के साथ-साथ प्रयागराज और रायबरेली में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की हैगिरफ्तार किए गए कुछ अभियुक्तों पर पहले से ही चोरी, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी हैं। इस पूरी कार्रवाई को नवाबगंज थाना पुलिस और स्पेशल टीम प्रतापगढ़ ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *