*बहरीपुर कला हनुमान मंदिर में 19 मई से श्रीराम कथा का आयोजन*
*कथा श्रवण से मिट जाती है जन्म जन्म की व्यथा (कन्हैया लाल महाराज)*
*********”***********
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ क्षेत्र के बहरीपुर कला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 19 मई से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन श्री राम सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया है, जो 27 मई तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से आयोजित होगी।
श्रीराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में कथा व्यास कन्हैया लाल उपाध्याय महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। आयोजकों के अनुसार कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति और ज्ञान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
ट्रस्ट के संस्थापक शिवजी गिरी महाराज अर्जुनपुर द्वारा 28 मई को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों ने क्षेत्रीय श्रद्धालुओं एवं कथा प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
