*तहसील दिवस में रहा फरियादियों का ताँता तहसीलदार ने की अध्यक्षता*
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
तहसील लम्भुआ में तहसील अंतर्गत क्षेत्र के बिभिन्न गाँवो से आये ग्रामीणों की तादात लगभग 250 से 300 की संख्या में तमाम फरियादी आये कुछ फरियादी सिर्फ इसलिए चले गए की कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ही मौजूद नहीं है
अपनी बात हम किससे कहें लम्भुआ में तहसीलदार और नायब तहसीलदार वा क्षेत्राधिकारी पुलिस अब्दुल सलाम खण्ड विकास अधिकारी प्रतापपुर कमैइचा ने फरियादियों की बात को सुना और कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी तहसील दिवस से उठकर आवश्यक कार्य से चले गए
तहसीलदार देवानंन्द तिवारी वा नायब तहसीलदार ने संबंधित को कार्रवाई के लिए दिए गए प्रार्थना पत्रों को अग्रसारित किया वहीं कुछ दूर दराज से आए किसान निराश होकर अपने-अपने घर चले गए वहीं कुछ ग्राम सभाओं के लेखपाल मौजूद नहीं थे लेखपाल छापर मौजूद नहीं रहे कई बार पुकारने के बाद भी नहीं उपस्थित रहे
तहसील दिवस के दौरान अब्दुल सलाम तहसीलदार देवानंन्द तिवारी और वन क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह वन रेंज़र कृष्णा नन्द रवि और वन रक्षक राम जी यादव और सहयोगियों ने कुछ वृक्ष लगाए और जनता से आग्रह एक पेड़ मां के नाम लगाने का भी आग्रह किया वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार हैं
वृक्ष से ही आगामी भविष्य होगा नहीं तो ऑक्सीजन के लिए काफ़ी पश्चाताप होगा आओ हम सब मिलकर एक पेड़ जरूर लगाएं जिससे भविष्य सुरक्षित रहे।
