*प्रारूप फॉर्म-7 के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाता सूची से नाम काटने का लगाया आरोप दिया ज्ञापन*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
निर्वाचन आयोग द्वारा कराई जा रही एसआईआर प्रक्रिया में बड़ी संख्या वोटरों के काटने के लिए प्रारूप-7 व्यापक दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष मुमताज अहमद के नेतृत्व में एसडीएम लम्भुआ को संबोधित तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
मामला लम्भुआ विधान सभा क्षेत्र का है जहां मंगलवार को बड़ी संख्या में एआईएमआईएम पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी लम्भुआ तहसील पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष मुमताज अहमद के नेतृत्व में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते हुए आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र लम्भुआ में एसआईआर प्रक्रिया में प्रारूप-7 का व्यापक रूप से दुरूपयोग किया जा रहा है
जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत मदनपुर पनियार, हाजीगंज तातोमुरैनी व नगर पंचायत कोइरीपुर में प्रकरण संज्ञान में आया है। आरोप है कि संगठन विशेष के लोग तथा कथित आपत्तिकर्ता बनकर नियमित
मतदाताओं का प्रारूप 7 भरकर सम्बंधित बी.एल.ओ. से रिसिविंग कराई जा रही है जिससे भारी संख्या में नियमित मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटे जाने का डर है अब समझने के वाली बात यह है की मतदाताओं का हस्ताक्षर आखिर बनाया
किसने है अहम बात यह है जब भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार और निर्वाचन अयोग के पास सरकारी कर्मचारी लगे है तो भाजपा समेत राजनैतिक दलों से आपत्ति क्यों जा रही है यदि ली गई तो एक कार्यकर्त्ता से मात्र एक आपत्ति ली जा सकती है
एक फार्म से अधिक आपत्ति क्यों ली जा रही है क्या इसमें सरकार और चुनाव आयोग की कुछ और मनसा है आरोप बहुत है सरकार समेत सरकारी कर्मचारी और चुनाव आयोग स्वयं जनता के कटघरे में खड़े है अब देखना है की इनसे सवाल पूंछने के लिए जनता की अदालद या पूंछता है भारत जैसे टीवी चैनल सवाल करते है इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता शादाब अंसारी,सरताज अहमद,जमील अहमद, सभासद प्रतिनिधि सलमान जावेद राइन,इरफान समेत कई लोग मौजूद रहे।
