*प्रतापगढ़ में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत मौके पर तीन थानों की फोर्स तैनात*

*प्रतापगढ़ में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत मौके पर तीन थानों की फोर्स तैनात*

*एसडीएम पट्टी तनवीर अहमद और सी ओ मनोज कुमार रघुवंशी ने मृतक के परिजनों से की बातचीत*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ के करनपुर खूझी गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक रमेश कुमार (37) की मौत आज मंगलवार सुबह प्रयागराज में इलाज के दौरान हुई।घटना दो दिन पूर्व की है। रमेश का गांव के भोला (24) से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार शाम करीब सात बजे रमेश ने भोला को रोककर उसके चाचा के लड़के की शिकायत की। भोला के दूरी बनाने की बात कहने पर रमेश ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।भोला के परिजन कुल्हाड़ी और लाठी-डंडा लेकर रमेश के घर पहुंचे। उन्होंने रमेश की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। रमेश को प्रयागराज रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मंगलवार शाम गांव में शव पहुंचने पर तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन ने दिलीपपुर, पट्टी व कंधई थाना पुलिस के साथ एक कंपनी पीएसी तैनात कर दी है। पट्टी एसडीएम तनवीर अहमद और सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने मृतक के परिजनों से बातचीत की मृतक का एक भाई मुंबई में रहता है। उसके आने के बाद बुधवार सुबह अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *