अग्रसेन वृद्धाश्रम में एल सी बी आशा द्वारा “छोटी सी आशा – एक शाम अपनों के संग” कार्यक्रम का आयोजन
उमेश
बेंगलुरु:
लायंस क्लब ऑफ बैंगलोर आशा द्वारा शनिवार को अग्रसेन वृद्धाश्रम में आयोजित संगीतमय संध्या “छोटी सी आशा – एक शाम अपनों के संग” ने वहाँ रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के बीच खुशी और अपनत्व का वातावरण बनाया। कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावशाली संचालन लायन डॉ. सुनील तरुण द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिव्या राघवन और नरसिंह कन्नन ने पुराने हिंदी फिल्मी एवं कन्नड़ गीतों की मधुर प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावुक और आनंदित कर दिया।
वरिष्ठ नागरिकों ने गीतों के साथ गुनगुनाकर और नृत्य कर पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे यह संध्या अत्यंत यादगार बन गई। लायन कुसुम चौधरी, अध्यक्ष, लायंस क्लब ऑफ बैंगलोर आशा, ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की खुशी और सक्रिय भागीदारी देखना एक अत्यंत भावुक और अद्भुत अनुभव था। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
