अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी वर्ष पर लंभुआ विकासखंड पर आयोजित हुआ सम्मेलन

अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी वर्ष पर लंभुआ विकासखंड पर आयोजित हुआ सम्मेलन

अशोक कुमार वर्मा

 

अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष पर करे पौध रोपण, गरीबों की हो मदद, बच्चियों को बनाए शिक्षित, अहिल्याबाई होल्कर के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत, *विधायक सीताराम वर्मा*

लम्भुआ, सुलतानपुर अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति शेष त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर स्थानीय विकासखंड में नारी सशक्तिकरण के स्वरूप में सम्मेलन आयोजित किया गया

जिसमें मुख्य अतिथि के रुप मे स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा मौजूद रहे। सम्मेलन में खासा संख्या महिलाओं की रही। जहां पर बोलते हुए विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की पड़ चिन्ह पर चलने की आवश्यकता है

उनकी त्रिशताब्दी पर पौध रोपण सभी लोग करें वही गरीबों की मदद करते हुए बच्चियों को शिक्षा दिलाते हुए समाज मे आगे बढ़ाना आवश्यक है। इस मौके पर विधायक द्वारा मंजू,संजू,वंदना,सीता,ज्ञानमती,संगीता, मालती,कविता आदि महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया।

खंड विकास अधिकारी आलोक वर्मा ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर पहुंचे स्थानीय कोतवाली की रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी से महिला उपनिरीक्षक तारा देवी व हेड कांस्टेबल शिवानंद राय द्वारा मौजूद महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इस मौके पर रेखा बरनवाल, शेर बहादुर सिंह दिनेश सिंह, डॉ. के.पी. सिंह,सत्य प्रकाश बरनवाल, विनीत सिंह,समेत एपीओ मनरेगा स्मिता एडियो पंचायत प्रदीप यादव,सचिव राज बहादुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!