प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत युवती को घर से उठा ले जाकर गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म

*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत युवती को घर से उठा ले जाकर गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म*

*थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने कहा प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरा गांव की एक युवती को घर से उठा ले जाकर कमरे में बंद कर साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने थाने पर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। युवती का आरोप है कि बीते सप्ताह रात करीब 10 बजे घर के समीप स्थित बाथरूम में वह शौंच के लिए जा रही थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और घर से करीब 50 मीटर दूर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। उसके साथ असलहा दिखाकर दुष्कर्म किया और कहीं शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी। रात 3 बजे वह किसी तरह भाग कर घर आई और परिजनों को सूचना दी। इस मामले में परिजनों के साथ थाने पर पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए अन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल परीक्षण बयान आदि की कार्यवाहियां की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *