सुल्तानपुर थाना चांदा क्षेत्र के अंतर्गत घर से सहेली के यहां नोटबुक लेने के बहाने निकली किशोरी हुई लापता जांच में जुटी पुलिस

*सुल्तानपुर थाना चांदा क्षेत्र के अंतर्गत घर से सहेली के यहां नोटबुक लेने के बहाने निकली किशोरी हुई लापता जांच में जुटी पुलि*

*क्षेत्राधिकारी लंभुआ ने कहा पुलिस टीमें लगी है। जल्द ही लड़की को बरामद किया जाएगा*

अनिल मिश्र

सुल्तानपुर थाना चांदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनावां से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सोनावां, पोस्ट सोनावां, तहसील लंभुआ, जनपद सुल्तानपुर की निवासी 15 वर्षीय पल्लवी गुप्ता पुत्री रमाशंकर गुप्ता दिनांक 12 फरवरी 2026 को अपराह्न लगभग 4 बजे से लापता है। परिजनों के अनुसार पल्लवी घर से अपनी सहेली के यहां नोटबुक लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के गांवों व संभावित स्थानों पर काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।घटना की सूचना परिजनों द्वारा थाना चांदा में गुमशुदगी के रूप में दर्ज करा दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त किशोरी के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो वह नजदीकी पुलिस थाना चांदा अथवा परिजनों को तत्काल सूचित करने की कृपा करें। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्बुआ से बात की गई। उन्होंने बताया पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *