शाखा मंत्री जी द्वारा (शराब की चरम परिणति अर्थी और कफन)विषय पर व्यापक चर्चा करते हुए नशामुक्त राष्ट्र के निर्माण मे अपना योगदान

श्री सर्वेश्वरी समूह, अघोर परिषद ट्रस्ट, एंव बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष औघड़ सन्त पूज्य गुरुपद सम्भव राम जी का अवतरण दिवस श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ के तत्वावधान मे हर्षोल्लास के साथ निम्न कार्य क्रमो के मध्य मनाया गया

प्रातःकालीन सफाई एंव श्रमदान, आरती, पूजन एंव सफल योनि का पाठ, श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा संचालित माँ महा मैत्र्यायनी योगिनी अकैडमी के तत्वावधान मे विद्यालय के बच्चों द्वारा यह पर्व (नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान)के रूप मे मनाया गया।

बच्चो ने अपने अभिनय, नुक्कड नाटक, गीत-संगीत के माध्यम से जनमानस के मध्य नशा से होने वाले दुष्परिणाम की तरफ ध्यान आकृष्ट करते हुए इससे दूर रहकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण मे अपना योगदान करने का आवाहन किया गया

शाखा मंत्री जी द्वारा (शराब की चरम परिणति अर्थी और कफन)विषय पर व्यापक चर्चा करते हुए नशामुक्त राष्ट्र के निर्माण मे अपना योगदान देते हुए मानव तन पाने की सार्थकता को सिद्ध करने का आवाहन किया गया

कार्य क्रम का सफल संचालन पूर्णिमा सिंह द्वारा किया गया, कार्य क्रम को सफल बनाने मे विद्यालय स्टाफ के साथ साथ मिहिर कुमार, अभिभावक गण एंव क्षेत्रीय लोगो का सहयोग सराहनीय रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *