*बदलापुर पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
जौनपुर।बदलापुर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बदलापुर पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने परमहंस मोड़, बहद ग्राम बलुआ के पास से हार्दिक यादव उर्फ हैप्पी पुत्र संजय यादव, निवासी खमपुर वीरभानपुर चवेर, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर को दबोच लिया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।
