सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम

*सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम* ********************

*संवाद: माता चरण पांडे*

जौनपुर।

बक्शा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज के पीछे हाईवे पर शम्भूगंज के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार युवक की डिवाइडर से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान जैकी गौरव पुत्र रमेश सिंह के रूप में हुई है, जो तेजी बाजार थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जैकी गौरव बाइक संख्या UP 50 M 0306 से जौनपुर की ओर से तेजी बाजार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान शम्भूगंज के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

 

हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा उसे नौपेड़वा स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम के साथ स्थानीय थाना बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *