*एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष ने लम्भुआ कार्यालय का किया उद्घाटन*

*एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष ने लम्भुआ कार्यालय का किया उद्घाटन*

रिपोर्टर अशोक कुमार वर्मा

विधानसभा क्षेत्र 190 लम्भुआ में आज आल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लेमीन यानी AIMIM पार्टी के कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया।यह कार्यालय लम्भुआ मेन रोड पर स्थित है, जो राम दरबार मंदिर के सामने और करीम सर्विस सेंटर के ऊपर बनाया गया है।कार्यालय का उद्घाटन सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष सरफराज अहमद द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सदस्यगण और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष सरफराज अहमद ने कहा कि AIMIM पार्टी समाज के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष नज्मुस्साकिब, विधानसभा अध्यक्ष मुमताज साहब, जिला महासचिव जमील हुसैन, कोषाध्यक्ष सादाब अंसारी, उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम, सचिव कौशर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी एवं जिला महासचिव सरताज फारूकी, वार्ड संख्या 42 के भावी प्रत्याशी मोहम्मद माशुक, जहाँगीर, तस्लीम अहमद, सिराज खान, सईद अहमद, मोहम्मद रऊफ, मनोज तिवारी, सलमान जावेद राइन सभासद, बिलाल फारूकी मीडिया प्रभारी, इरफान फारूकी नगर सचिव, सादिक अली नगर उपाध्यक्ष, अनीस अहमद ब्लॉक अध्यक्ष लम्भुआ, मोहम्मद सलीम ब्लॉक अध्यक्ष पीपी कमैचा तथा क्षेत्र के सम्मानित शुक्ला जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने संगठन को मजबूत करने और आने वाले समय में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।इसी के साथ AIMIM पार्टी लम्भुआ विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *