*लम्भुआ में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन*
अशोक कुमार वर्मा
लम्भुआ वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी 2026, गुरुवार को किया गया। वालीवाल प्रतियोगिता मेला वाली बाग, लम्भुआ सुलतानपुर में हो रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से
प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे हैं।। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना एवं उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
प्रतियोगिता के आयोजक चित्रसेन सिंह (पूर्व व्यायाम शिक्षक) हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अंगद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विकास वर्मा डॉ. आशीष तिवारी,
संस्थापक – सेवार्थम फाउंडेशन ने 51000/- की राशि सहयोग राशि लम्भुआ वॉलीबॉल प्रतियोगिता संस्थान को प्रदान की। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय खेल प्रेमियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।
