बदलापुर (जौनपुर) में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

*बदलापुर (जौनपुर) में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत*

********************

संवाद: अजय पांडे

जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर सरोखनपुर के पास मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार भोर करीब तीन बजे सुल्तानपुर की ओर से आलू लादकर आ रहे एक ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

 

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *