*राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर लगा तिरंगा विधायक और जनता के प्रयास से जनता में खुशी का माहौल*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
लम्बे समय से तिरंगे की मांग पर शहीद ए आज़म वीर अब्दुल हमीद जिन्होंने अपने आदम्य साहस से युद्ध में पाकिस्तानी टैंक का सफाया किया था जिनकी प्रतिमा लम्भुआ चौकिया मोड़ पर काफी अरसे से लगी थी भारत की आन बान शान कहा जाने वाला और माना जाने वाला तिरंगा आज लगाया गया इसके लिए संजय सरोज द्वारा
माननीय विधायक को पत्र के माध्यम से शहीद वीर अब्दुल हमीद के समीप तिरंगा लगाये जाने की माँग की गई थी इसके लिए क्षेत्रीय जनता जनार्दन ने माननीय विधायक से भी कई बार माँग की गई थी आज मांगी गई
आस पूरी होने पर क्षेत्रीय जनता ने दिल की गहराइयों से विधायक और नगर पंचायत लम्भुआ और शासन का आभार व्यक्त किया इस मौके पर शिवशंकर उपाध्याय,शिव प्रसाद,संजय अग्रहरी और सैकड़ो की संख्या ने ध्वज को लगवाने में नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ कार्यदाई कम्पनी का सहयोग करते रहे इस ध्वज को 15 अगस्त के दिन लगभग समय 11:00 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया है इस कार्य के लिए सभी ने सभी का आभार व्यक्त किया।






