*लम्भुआ ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट ने की मासिक बैठक*
अशोक कुमार वर्मा
सुल्तानपुर लम्भुआ बुधवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट की मासिक बैठक गौरी शंकर पाण्डेय जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता मे ब्लाक परिसर लम्भुआ मे सम्पन्न हुई
बैठक मे पूर्व मे दिये गए मांग पत्र पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया आज तक किसान समस्या का समाधान न होने से नाराज किसानों ने जैसे ही ब्लॉक कार्यालय का घेराव करने करने का प्रयास किया तभी खण्ड विकास अधिकारी महोदय पंचायत मे आ गये एवम किसानों की समस्याओ का अति शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन देते हुए सात फरवरी को संबंधित सचिव से वार्ता कराने का भी आश्वासन दिया तब जाकर किसान पदाधिकारियों ने 15 सूत्रीय ज्ञापन सौपते हुए
किसानो ने सर्व सहमति से निर्णय लिया है कि यदि किसान समस्या का निस्तारण नही होता है तों किसान बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन स्वयं की होगी जिलाध्यक्ष गौरी शंकर पाण्डेय ने समस्त कार्यकर्त्ता एवम पदाधिकारियों को 11फरवरी को सुल्तानपुर तिकोनीया पार्क पर ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुंचने के लिए निर्देशित किया आज कि बैठक मे राम कृपाल सिंह प्रदेश महासचिव गौरी शंकर पाण्डेय जिलाध्यक्ष रमेश दुवे जिला उपाध्यक्ष राज नारायण तिवारी जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा तहसील अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा अरविन्द उपाध्याय गौरी शंकर मिश्र विनोद सिंह करीम खाँ राम अचल तिवारी अनिल वर्मा दाढ़ी सरिता सिंह राजेश कुमारी पाण्डेय किरन सिंह उर्मिला गुप्ता प्रमिला सरोज आदि सैंकड़ो पदाधिकारी एवम कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे
