*विमान दुर्घटना में जौनपुर की फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत*
जौनपुर। एक दर्दनाक विमान हादसे में जौनपुर जिले के केराकत तहसील की निवासी फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत हो गई। पिंकी माली पिछले करीब 5–6 वर्षों से फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में कार्यरत थीं। इस हादसे की खबर मिलते ही उनके गांव और पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि इस भीषण विमान दुर्घटना में कुल 5 लोगों की जान चली गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे में मृतकों के नाम इस प्रकार हैं—
1. अजित पवार – उपमुख्यमंत्री
2. एचसी विदिप जाधव – अजित पवार के निजी सुरक्षा अधिकारी
3. कैप्टन सुमित कपूर – पायलट
4. कैप्टन शांभवी पाठक – पायलट
5. पिंकी माली – फ्लाइट अटेंडेंट (निवासी: केराकत तहसील, जौनपुर)
प्रशासन और विमानन अधिकारियों द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं, पिंकी माली की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नए आंकड़े जुटाए जा रहे हैं
