*प्रतापगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस*
*पुलिस लाइन में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहणकर परेड की सलामी ली*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ पुलिस लाइन परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और पुलिस परेड की सलामी लेकर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान राष्ट्रगान का गायन हुआ।
इस अवसर पर पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासित और आकर्षक परेड प्रस्तुत की।
जिलाधिकारी ने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस बल की कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा तथा समर्पण की सराहना की।
समारोह में पुलिस अधीक्षक, जिला जज सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
इस दौरान शहीदों के बलिदान को याद किया गया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से संविधान की भावना के अनुरूप कार्य करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इसी क्रम में थाना आसपुर देवसरा परिसर में थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।
व समस्त सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। वहीं क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में भी ,मां सोना देवी शिक्षण संस्थान सोनपुरा, शांति देवी पब्लिक स्कूल ढकवा, मोती सिंह इंटर कॉलेज सराय भिखारी ,
डॉ. बृजेश पांडेय शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज सोनपुरा ,आदि विद्यालयों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया और बच्चों द्वारा भाषण व मनमोहक नृत्य प्रस्तुति किया गया ।बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग व अभिभावक उपस्थित रहे।
