*गणतंत्र दिवस पर बक्शा थाने में फहराया तिरंगा*
प्रेम शर्मा
जौनपुर: गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर बक्सा थाना परिसर में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने तिरंगा फहराकर सलामी दी और इसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ देश की रक्षा,कर्तव्य निष्ठाऔर संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई गई| सभी सुरक्षा बलों ने परेड के माध्यम से तिरंगे को सलामी दी| 
राष्ट्रीय गान के पश्चात उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने एकता की शपथ ली| इस अवसर पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला|
उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा की गणतंत्र दिवस स्वाभिमान, बलिदान, आदर्श और साहस का प्रतीक है|
थानाध्यक्ष ने कहा कि यह दिन हमें हमारे कर्तव्यों को याद दिलाता है, और देश को सुरक्षित, समृद्ध एवं शक्तिशाली बनाने की प्रेरणा देता है| देशभक्ति के जयकारों के साथ समारोह का समापन किया गया|
