रामपुर पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स अफसर बनकर लूट की साजिश का किया पर्दाफाश

*रामपुर पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स अफसर बनकर लूट की साजिश का किया पर्दाफाश*

अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)

जौनपुर: रामपुर थाना पुलिस ने सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर फर्जी आयकर अधिकारी बनकर जांच के नाम पर लूट की कोशिश करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी आयकर विभाग के पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन तथा फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो बरामद की है। मामले का एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी हैवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 की शाम लगभग 4:30 बजे गोपालापुर बाजार स्थित सर्राफा व्यवसायी दिनेश चंद्र बरनवाल की दुकान पर चार लोग स्वयं को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर पहुंचे। आरोप है कि जांच के बहाने दुकान में रखे सोना-चांदी पर कब्जा करने, मारपीट करने और लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर भागने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को मौके पर हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोशन तिवारी उर्फ चाहत तिवारी (जलालपुर, जौनपुर), अजय कुमार पटेल (मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर), दिलीप कुमार (वाराणसी) और राजेश कुमार उपाध्याय (सिकरारा, जौनपुर) के रूप में हुई है। वहीं जितेंद्र कुमार सिंह को इस मामले में वांछित बताया गया है।

बरामदगी में फर्जी आयकर विभाग की आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, फर्जी नंबर प्लेट (UP32KF4070) लगी बोलेरो और मोबाइल फोन शामिल हैं।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!