*सड़क हादसे में युवक की मौत,*
*मोटरसाइकिल सवार अज्ञात वाहन से टकराया, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुलतानपर*
लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के कल्पी निवासी अरविन्द यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अरविन्द यादव (35वर्ष) पुत्र सन्तराम यादव ससुराल से होकर हरिहरपुर से बाजार कर अपने घर कल्पी बेलौना पश्चिम लौट रहे थे। इसी दौरान सनई रामपुर के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से टकरा गई।
सास शोभावती ने बताया कि अरविन्द यादव अपने ससुराल सैतापुर सराय से अपने पुत्र अंश को लेकर घर जा रहे थे। मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि उनके तीन बच्चे अंशिका (13 वर्ष)
अंश (10वर्ष) अर्श (8वर्ष) है। छोटे-छोटे बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।हादसा इतना भीषण था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण और 108 की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में अरविंद यादव की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर परिजन और ससुराली जन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचे। जहां पर पुलिस को सूचना दी।हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना के बाद काफी देर बाद देर रात सूचना पा पुलिस पांचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया
