*रोमांचक मुकाबले में खुटहन ने महराजगंज को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह*
*********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
जौनपुर।
सत्यनारायण मिश्र एवं विवेक सिंह टिकाऊ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में स्काई 11 खुटहन की टीम ने चंचल 11 महराजगंज को कड़े संघर्ष में पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टूर्नामेंट के पहले मैच में लौंदा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए, जिसे महराजगंज की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। दूसरे मैच में स्काई 11 खुटहन की ओर से रोहित ने शानदार 39 रनों की पारी खेलते हुए टीम को निर्धारित 8 ओवरों में 119 रन तक पहुंचाया। जवाब में घाघरपारा की टीम 70 रन ही बना सकी।
दिन के अंतिम और निर्णायक मुकाबले में स्काई 11 खुटहन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंचल 11 महराजगंज की टीम संघर्ष के बावजूद 92 रन ही बना सकी और मुकाबला 8 रनों से हार गई।
खुटहन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ओमप्रकाश को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका संतोष दुबे और दिव्यप्रकाश सिंह ने निभाई। कमेंट्री संदीप मिश्र और सुभाष शर्मा ने की, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी वैभव कुमार ने संभाली।
इस अवसर पर मदन सिंह बड़े बाबू, शिवकुमार शर्मा, दिगम्बर मिश्र, डॉ. सुजीत सिंह, राम उजागिर उपाध्याय, शिवपूजन मिश्र, अरविंद उपाध्याय, सुनील सिंह, अरुण जायसवाल, अखिलेश चतुर्वेदी, सत्यदेव सिंह, राकेश तिवारी, एसपी सिंह, चंदन सिंह, संतलाल गुप्ता, महेंद्र सिंह, प्रधान भगवान प्रसाद यादव, दिनेश शर्मा, गौरव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
